प्रतिबंधों के कारण नवरात्रि में भी माता वैष्णो देवी मंदिर में सन्नाटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2020

जम्मू। जम्मू कश्मीर के रिआसी जिले के कटरा में त्रिकुटा पहाड़ी में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में बुधवार को नवरात्र शुरू होने के बाद भी सन्नाटा पसरा रहा। आम तौर पर ऐसे दिनों में मंदिर में भक्तों की खासी भीड़ होती है। कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण देश भर में लॉकडाउन लागू किया गया है। हालांकि जम्मू कश्मीर प्रशासन ने पहले ही वैष्णो देवी यात्रा को बंद करने की घोषणा की थी और कोरोना वायरस के प्रसार पर काबू के लिए एहतियाती उपायों के तहत सभी अंतरराज्यीय बसों पर रोक लगा दी थी। मंदिर के अधिकारियों ने बताया कि केवल कुछ अनुष्ठान किए जा रहे हैं। यह पहला मौका है जब मंदिरों का शहर जम्मू चैत्र नवरात्रि के पहले दिन वीरान दिख रहा है और अधिकतर मंदिर बंद हैं। श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार ने पीटीआई को बताया कि मंदिर में नवरात्रि से जुड़े कार्यक्रमों के अलावा वार्षिक महायज्ञ जारी रहा। आमतौर पर 40,000 से 50,000 श्रद्धालु नवरात्रि के पहले दिन पूजा अर्चना के लिए यहां आते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं नवरात्रि के पहले दिन हर साल माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद लेने के लिए गुफा मंदिर में जाता था। हालाँकि मुझे इस बात की निराशा है कि मैं इस बार मंदिर नहीं जा सका क्योंकि कोरोना वायरस के कारण मंदिर को बंद करने की जरूरत थी। हालांकि मंदिर ने रोजाना दर्शन का सीधा प्रसारण करने का फैसला किया है। 

इसे भी पढ़ें: भारत तो लॉकडाउन की स्थिति से उबर जायेगा, लेकिन 'तेरा क्या होगा पाकिस्तान'

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा