By अनन्या मिश्रा | May 17, 2026
हर साल 17 मई को दुनियाभर में वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को हाई ब्लड प्रेशर और इसका सेहत पर पड़ने वाले असर के बारे में जागरुक करना है। हाइपरटेंशन, जिसको आमतौर पर हाई ब्लड प्रेशर कहा जाता है। यह स्ट्रोक, दिल की बीमारी, किडनी फेल होने और कई दूसरी गंभीर बीमारियों की बड़ी वजहों में से एक है। इसलिए इस दिन लोगों को नियमित रूप से बीपी चेक कराने और दिल की बीमारियों से बचाव के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने के लिए जागरुक किया जाता है।
वर्ल्ड हाइपरटेंशन लीग द्वारा इस पहल की शुरूआत की गई थी। वहीं इस दिन की शुरूआत दुनियाभर में हाई ब्लड प्रेशर और इससे जुड़ी दिल की बीमारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हुई थी। साल 2005 में पहली बार वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे मनाया गया था।
हर साल इस दिन एक खास थीम रखी जाती है। इस बार यानी की साल 2026 में 'नियमित ब्लड प्रेशर जांचें, साइलेंट किलर को हराएं' थीम रखी गई है।
इस दिन दुनियाभर में जागरुकता अभियान चलाया जाता है। वहीं लाखों की संख्या में लोग ब्लड प्रेशर स्क्रीनिंग गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं।