विश्व किक बाॅक्सिंग चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता ने मुख्यमंत्री से भेंट की

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 04, 2022

शिमला।  मिस्र में अक्तूबर, 2021 में आयोजित विश्व किक बाॅक्सिंग चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता हिमाचल के सोलन जिला के आमिर साहिल ने आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की। मुख्यमंत्री ने आमिर साहिल को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं और आगामी एशियन खेलों में उनके बेहतर प्रदर्शन की कामना की है। 

मुख्यमंत्री ने किशोरों के टीकाकरण में प्रतिबद्धता और समर्पण के लिए स्वास्थ्य कर्मियों का आभार जताया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने खराब मौसम के बावजूद राज्य में 15-18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों के टीकाकरण में प्रतिबद्धता और समर्पण के लिए डाॅक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ व स्वास्थ्य कर्मियों का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 महामारी के विरूद्ध टीका लगवाने में किशोरों द्वारा दिखाए गए उत्साह की भी सराहना की है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण ही हिमाचल प्रदेश राज्य की पात्र आबादी के शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि हिमाचल प्रदेश अब 15-18 वर्ष आयु वर्ग के टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने में भी अग्रणी राज्य बनेगा।

प्रमुख खबरें

राजस्थान Panchayat Election में दोपहर एक बजे तक 46.15 प्रतिशत वोटिंग दर्ज

Mayawati का दावा: UP में केवल BSP सरकार ही दे सकती है गरीबों और वंचितों को न्याय

गोकुल डेयरी पर कब्जे के प्रयास का आरोप, Satej Patil ने 9 नवंबर को विरोध मार्च की घोषणा की

Dhanteras पर Yam Deepam समेत 13 दीपक जलाने की परंपरा और इन्हें रखने के सही स्थान