Silver Price: चांदी 5,000 रुपये चढ़कर 2.56 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2026

राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमत बुधवार को 5,000 रुपये बढ़कर 2,56,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। सुरक्षित निवेश की मांग और औद्योगिकी खरीदारी से चांदी को समर्थन मिला।

इस बीच, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का दाम 100 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 1,41,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रहा, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,41,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘हाल की तेजी के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली से बुधवार को सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट आई।’’

उन्होंने कहा कि डॉलर में सुधार से भी सोने की कीमतों पर असर पड़ा। हालांकि लगातार भू-राजनीतिक जोखिम, सुरक्षित निवेश के रूप में कीमती धातुओं की मांग को समर्थन देते हैं। इससे तेज गिरावट होने से रुक रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 45.22 डॉलर यानी 1.01 प्रतिशत टूटकर 4,449.87 डॉलर प्रति औंस पर रहा। हाजिर चांदी 2.55 डॉलर यानी 3.15 प्रतिशत टूटकर 78.69 डॉलर प्रति औंस पर रही।

प्रमुख खबरें

शेयर बाजार में हाहाकार! Geopolitical Crisis से Sensex-Nifty धड़ाम, सभी 30 शेयर लाल निशान में

Kerala Election 2026: मतदान के आंकड़ों में देरी पर कांग्रेस का कड़ा रुख, वी डी सतीशन ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

Mumbai Indians की तीसरी हार से टूटे Captain Hardik Pandya, बोले- अब कई चीजों पर दोबारा सोचना होगा

Masters Tournament पर Rory McIlroy का फिर कब्जा, लगातार दूसरी जीत से की Tiger Woods के रिकॉर्ड की बराबरी