जब सिमी गरेवाल ने इस बड़े एक्टर के साथ दिया था न्यूड सीन, इंडस्ट्री में मच गया था बवाल

By प्रिया मिश्रा | Oct 16, 2021

बॉलीवुड अभिनेत्री और होस्ट सिमी गरेवाल अपने समय की सबसे खूबसूरत और बोल्ड हिरोइनों में से एक हैं। सिमी का जन्म 17 अक्टूबर 1947 को पंजाब की एक आर्मी फैमिली में हुआ था। सिमी के दादाजी कैप्टन कहर सिंह गरेवाल एक बहुत बड़े योद्धा थे। ब्रिटिश महारानी क्वीन विक्टोरिया ने खुद सिमी के दादा को तलवार भेंट की थी। सिमी गरेवाल के पिता जे एस गरेवाल इंडियन आर्मी में ब्रिगेडियर थे। सिमी ने आवारा फिल्म देखने के बाद महज पाँच साल की उम्र में फैसला किया था कि वे बड़ी होकर एक्ट्रेस बनेंगी। हालाँकि, उनके माता-पिता इसके खिलाफ थे लेकिन सिमी की जिद्द के आगे उन्हें झुकना ही पड़ा। सिमी ने अपनी पढ़ाई इंग्लैंड से पूरी की है। पढ़ाई पूरी होने के बाद सिमी ने फिल्मों में काम करने के लिए अपने माता-पिता के सामने भूख हड़ताल की थी, जिसके बाद उनके माता-पिता को राजी होना ही पड़ा।

इसे भी पढ़ें: जाह्नवी कपूर ने गुदवाया किसके नाम का 'आई लव यू' का टैटू? सोशल मीडिया पर लगी फैंस के सवालों की कतार

सिमी गरेवाल ने पुरानी दिल्ली की मशहूर चूनामल फैमिली से ताल्लुक रखने वाले रवि मोहन से शादी की थी। हालांकि, यह शादी ज़्यादा देर नहीं चली और शादी के दस साल बाद दोनों का तलाक हो गया था। सिमी का नाम क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी और पाकिस्तान के गवर्नर रह चुके सलमान तासीर के साथ भी जोड़ा गया था।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर लखनऊ सुपर जाएंट्स ने दर्ज की जीत, ऋषभ पंत की बेहतरीन पारी

Deadline खत्म, अब... Hormuz पर भड़के Donald Trump की Iran को सीधी धमकी

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने रचा इतिहास, बना दिया आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में भूचाल, मीटिंग के बाद तीन डायरेक्टर्स ने दिया इस्तीफा