Ssshhhh... तवांग में सैन्य झड़प पर चीनी मीडिया ने साधी चुप्पी, ये है बड़ा कारण, जिसकी वजह से ड्रैगन ने खामोशी में ही अपनी भलाई समझी?

By अभिनय आकाश | Dec 13, 2022

भारतीय और चीनी सेना के बीच 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर झड़प हुई। भारतीय सेना ने ने कहा कि आमने-सामने की लड़ाई में "दोनों पक्षों के कुछ जवानों को मामूली चोटें" आईं। सेना ने एक बयान में कहा, "9 दिसंबर को, पीएलए के सैनिकों ने तवांग सेक्टर में एलएसी के पास घुसपैठ की कोशिश की जिसका भारतीय सैनिकों ने दृढ़ता और दृढ़ तरीके से मुकाबला किया। इस आमने-सामने की लड़ाई में दोनों पक्षों के कुछ जवानों को मामूली चोटें आईं। झड़प में दोनों पक्षों को चोटें भी आई हैं। घायलों में चीनी सैनिकों की संख्या ज्यादा हैं। झड़़प में भारतीय सैनिकों को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। झड़प के बाद कमांडर स्तर की फ्लैग मीटिंग हुई और शांति बहाली पर चर्चा हुई। फिर दोनों देशों के सैनिक पीछे हटे।

इसे भी पढ़ें: Tawang faceoff: अमित शाह के बयान पर बोले खड़गे, अगर हमारी गलती है तो हमें फांसी पर लटका दो

चीनी मीडिया की चुप्पी

भारतीय संसद से लेकर राजनीतिक महकमें में तवांग में चीनी घुसपैठ की नाकाप कोशिश को लेकर चर्चा जोरो-शोरो से हैं। लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि तवांग में सैनिकों की झड़प को लेकर चीनी मीडिया ने खामोशी की चादर ओढ़ ली है। चीन की सरकारी भोंपू कहे जाने वाले ग्लोबल टाइम्स में भी इसको लेकर कोई कवरेज देखने को नहीं मिली। ग्लोबल टाइम्स ने ताइवान को लेकर अमेरिकी और चीनी अधिकारियों के बीच हुई बैठक को अपनी लीड स्टोरी बनाया हुआ है। वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब भारतीय सेना की जंग झड़प को लेकर चीनी मीडिया जगत ने चुप्पी साध ली हो। गलवान हिंसक झड़प के वक्त और इससे पहले भी जब-जब ऐसी कोई भी घटना सामने आई है, चीन या तो खामोश रहा या फिर नपा-तुला बयान दिया।

इसे भी पढ़ें: Tawang में झड़प के बाद चीन की तरफ से आया बड़ा बयान, भारतीय सीमा पर स्थिति को लेकर कही ये बात

 मेड इन चाइना प्रोडक्ट के बहिष्कार का डर?

चीन की खामोशी के मायने समझने से पले इसका बैकग्राउंड समझना जरूरी है।

चीन के साथ भारत का कारोबार बहुत व्यापक है। प्लास्टिक के खिलौने से लेकर डिजिटल ऐप्स तक। मौजूजा वक्त में भारतीय बाजारों में मेड इन चाइना प्रोडक्ट की भरमार है। किसी निर्यातक देश के लिए कोई देश जब इतना बड़ा बाजार हो तो जाहिर तौर पर वो उससे संबंध नहीं बिगाड़ना चाहेगा। गलवान झड़प के बाद के भारत के हालात के बारे में तो आप सभी को याद होगा जब चीनी प्रोजक्ट्स के बहिष्कार की मांग जोर-शोर से उठी थी। जिसका जमीनी असर भी देखने को मिला था। 


All the updates here:

प्रमुख खबरें

Iran Israel Conflict Live Updates: Trump के बयान के बाद Iran पर हमला, Israel ने की पुष्टि, हाई अलर्ट जारी

Semifinal का सस्पेंस: Pakistan-SL मैच पर टिकीं New Zealand की निगाहें, कप्तान Santner ने मानी टेंशन की बात

तेहरान से लेकर इस्फ़हान तक होने लगे बम धमाके, इजरायल ने ईरान पर ताबड़तोड़ स्ट्राइक कर दी?

SpiceJet को Supreme Court से डबल झटका, 144 करोड़ की अर्जी खारिज, Chairman Ajay Singh पर जुर्माना।