Vastu Dosh Remedies: घर में Negative Energy और Vastu Dosh खत्म करने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

By अनन्या मिश्रा | Sep 26, 2026

घर में गलत दिशा में कमरे, सामान, फर्नीचर आदि वास्तु दोष की वजह बनते हैं। ऐसे में गृह क्लेश, मानसिक अशांति, फिजूलखर्ची और कार्यों में बाधाएं आने लगती हैं। लेकिन अगर किराए के घर में वास्तु दोष लगा हो, तो मन में एक उलझन बनी रहती है कि बना तोड़फोड़ के वास्तु दोष को कैसे ठीक किया जाए। जिससे घर में सकारात्मकता और खुशनुमा माहौल बना रहे। ऐसे में अगर आप भी घर में बिना किसी तोड़फोड़ के वास्तु को ठीक करना चाहते हैं, तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको वास्तु ठीक करने के कुछ आसान उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल

शाम को धूप-दीप जरूर करें

नकारात्मकता औऱ वास्तु दोष को कम करने के लिए रोजाना शाम के समय घर में धूप-दीप जलाना चाहिए। वहीं घर में फ्रेशनर का भी इस्तेमाल करना चाहिए। इससे घर का माहौल सकारात्मक रहता है।

कपूर का धुआं

रोजाना घर में कपूर जलाना चाहिए। शाम को इस उपाय को करने से इसका धुआं घर की सारी निगेटिव एनर्जी को कम करता है।

घर को रखें व्यवस्थित

घर को हमेशा व्यवस्थित रखना चाहिए। अगर कोई सामान इधर-उधर फैला हो तो उसको सही जगह पर रख दें। खराब और टूटी-फूटी चीजों को घर से बाहर निकाल देना चाहिए।

साफ रखें घर के कोने

घर के कोनों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इन्हीं जगहों पर सबसे ज्यादा गंदगी और मिट्टी होती है, जोकि नकारात्मकता को आकर्षित करते हैं। इसलिए समय-समय पर घर के कोनों का साफ करते रहना चाहिए।

नमक वाले पानी से पोछा लगाएं

आप वास्तु दोष को कम करने के लिए पानी में काला नमक मिलाकर घर में पोंछा लगाएं। इससे निगेटिव एनर्जी दूर होती है और वास्तु दोष के प्रभाव भी कम होते हैं।

मुख्य द्वार पर शुभ चिन्ह

घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाना चाहिए। वहीं मेन गेट के साइड पर क्रिस्टल की कटोरी में खड़ा नमक रखना चाहिए। वहीं हर सप्ताह काले नमक को बदल देना चाहिए। इस उपाय को करने से वास्तु दोष कम होता है।

बाथरूम में नमक

नेगेटिविटी और वास्तु दोष को खत्म करने के लिए घर के टॉयलेट और बाथरूम में एक कटोरी समुद्री नमक भरकर रखना चाहिए। इसको हर सप्ताह बदल देना चाहिए।

छोटे-छोटे पौधे लगाएं

घर में ज्यादा से ज्यादा छोटे पौधे लगाएं, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और आसपास का वातावरण भी खुशनुमा बनता है। इन उपायों को करने से घर में बिना किसी तोड़फोड़ के आप वास्तु दोष और निगेटिविटी को खत्म कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Festive Season में मेहमानों के लिए झटपट बनाएं 3 टेस्टी Mushroom Snacks

Election Commission के मुद्दों पर 30 सितंबर को दिल्ली में बैठक करेगा INDIA गठबंधन

Anahat Singh और Abhay Singh एशियाई खेलों के फाइनल में, Olympic 2028 कोटा से एक कदम दूर

Imran Khan की PTI ने टाला इस्लामाबाद मार्च, सुरक्षा पर 1 अरब पाकिस्तानी रुपये खर्च होने का अनुमान