सिम्पसन्स ने 1998 में ही कर दी थी यूक्रेन संकट की भविष्यवाणी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो

By अभिनय आकाश | Feb 25, 2022

रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है। रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव में भी दाखिल हो चुकी है। दुनियाभर में विश्व युद्ध की आशंका जताईं जा रही हैं। लेकिन विश्व युद्ध की आहटों के बीच सोशल मीडिया पर कई लोग एनिमेटेड कॉर्टून सीरिज सिम्पसन के एक क्लिप को साझा कर रहे हैं। ये वीडियो क्लिप रूसी हमले की भविष्यवाणी करता प्रतीत हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो को लेकर काफी सारी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। वारयल हो रही ये शॉर्ट क्लिप सिम्पसन 29 मार्च, 1998 को प्रसारित हुए कॉर्टून सीरिज सिम्पसन की है। 

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन संकट के समाधान के लिये बातचीत, कूटनीति सर्वश्रेष्ठ रास्ता : भारत

क्लिप को रूस द्वारा हाल ही में यूक्रेन पर हमले के बाद साझा किया जा रहा है, जिसमें कई उपयोगकर्ता दो दशक से अधिक पुराने प्रकरण और वर्तमान की घटनाओं के बीच अजीब संयोग से स्तब्ध हैं। बहुत से लोग मानते हैं कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पूर्व सोवियत संघ को वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं, और यूक्रेन पर आक्रमण इस दिशा में पहला कदम है। गौरतलब है कि कॉर्टून एनिमेशन सीरिज और साइंस फिक्शन मूवीज में हमेशा ही फ्यूचर की एक झलक दिखाने की कोशिश की जाती है। इस कॉर्टून शो में डोनॉल्ड ट्रंप से लेकर कैपिटल हिल हिंसा और नोबल प्राइज विनर तक के नाम 10 से 15 साल पहले ही बता दिए गए थे। इस कॉर्टून सीरिज में कई ऐसी घटनाएं दिखाई गई जो भविष्य की एकदम सटीक झलक दिखाती है और जो भविष्य में सही भी हुई है। 

प्रमुख खबरें

Bikaji के नमकीन किंग Shiv Ratan Agarwal नहीं रहे, Chennai में ली अंतिम सांस; शोक की लहर

German Cup: Harry Kane का 52वां गोल, Bayern Munich ने फाइनल में की धमाकेदार एंट्री

अब हाईवे बनेगा रनवे! Purvanchal Expressway पर IAF की Emergency Landing, दिखी गजब की तैयारी

जंग हो या मंदी नहीं रुकेगी भारत की इकोनॉमी, UN रिपोर्ट ने कर दिया बड़ा खुलासा