स्विस ओपन में मिली हार के बाद ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप में खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी सिंधु

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2021

बर्मिंघम।  विश्व चैम्पियन पी वी सिंधु स्विस ओपन फाइनल में मिली हार को भुलाकर बुधवार से यहां शुरू हो रही ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप में सितारों की गैर मौजूदगी का फायदा उठाकर खिताब जीतने की कोशिश करेगी। सिंधु को स्विस ओपन फाइनल में स्पेन की कैरालिना मारिन ने एकतरफा मुकाबले में हराया था। तीन बार की विश्व चैम्पियन मारिन ने चोट के कारण इस टूर्नामेंट से नाम वापिस ले लिया है। चीन, कोरिया और चीनी ताइपै के खिलाड़ी भी इस सुपर 1000 टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे जो तोक्यो ओलंपिक क्वालीफिकेशन दौर का हिस्सा नहीं है। इससे टूर्नामेंट कुछ बेरौनक हो गया है लेकिन इससे भारत के 19 सदस्यीय दल को बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिला है। भारत के लिये प्रकाश पादुकोण (1980) और पुलेला गोपीचंद (2001) के अलावा यहां कोई खिताब नहीं जीत सका है।

इसे भी पढ़ें: इयोन मोर्गन ने स्वीकारा, कहा- टीम इंडिया ने धीमी पिच पर हमारी कमजोरियों की कलई खोल दी

विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता बी साइ प्रणीत फ्रांस के तोमा जूनियर पोपोव का सामना करेंगे। वह अगले दौर में विक्टर एक्सेलसेन से भिड़ सकते हैं जिन्होंने हाल ही में स्विस ओपन और थाईलैंड ओपन जीता है। राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पारूपल्ली कश्यप का सामना पहले दौर में जापान के केंतो मोमोता से होगा जो विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। एच एस प्रणय की टक्कर मलेशिया के डारेन लियू से होगी। समीर वर्मा का सामना ब्राजील के यगोर कोल्हो से होगा। वहीं लक्ष्य सेन थाईलैंड के केंटाफोन वांगचारोन से खेलेंगे। पुरूष युगल में सात्विक और चिराग का सामना फ्रांस के इलोइ एडम और जूलियन मेइयो से होगा। वहीं अश्विनी पोनप्पा और सात्विक मिश्रित युगल में जापान के युकी कानेको और मिसाकी मत्सुतोमो से खेलेंगे। महिला युगल में अश्विनी और एन सिक्की रेड्डी का सामना थाईलैंड की बेनियापा ऐमसार्ड और नुंताकार्न ऐमसार्ड से होगा।

प्रमुख खबरें

अयोध्या के भदरसा का नाम भरत नगर और खिरौनी-सुचितागंज का नाम मां ज्वाला देवी होगा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

भारी बारिश के बीच हिमाचल के सिरमौर और सोलन में स्कूल बंद, मौसम विभाग की भूस्खलन की चेतावनी

पश्चिम बंगाल: राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों के चयन ने दिए नए राजनीतिक संकेत

वायनाड भूस्खलन: मृतकों के परिजनों और घायलों को समय पर मिले अनुग्रह राशि, केरल उच्च न्यायालय का निर्देश