विश्व चैंपियन पीवी सिंधू को ब्रिटेन से थाईलैंड की यात्रा करने की उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 22, 2020

नयी दिल्ली। इंग्लैंड में ट्रेनिंग कर रही विश्व चैंपियन पीवी सिंधू ने इस देश में कोविड-19 की स्थिति बदतर होने के बाद भी मंगलवार को उम्मीद जताई कि ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर अन्य देशों के बढ़ते प्रतिबंध के बावजूद वह जनवरी में टूर्नामेंट के लिए थाईलैंड की यात्रा कर पाएंगी। तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी सिंधू पिछले दो महीने से लंदन में ट्रेनिंग कर रही हैं और कोरोना वायरस ब्रेक के बाद उन्हें अपना पहला टूर्नामेंट थाईलैंड में खेलना है। दो सुपर 1000 प्रतियोगिताओं (12 से 17 जनवरी और 19 से 24 जनवरी) में हिस्सा लेने के लिए सिंधू को तीन जनवरी तक बैंकॉक पहुंचना होगा। सिंधू ने कहा, ‘‘मैंने जनवरी के पहले हफ्ते में यात्रा की योजना बनाई है।

इसे भी पढ़ें: वर्ल्ड बैंडमिंटन कैलेंडर की हुई घोषणा, 11मई से होगा इंडिया ओपन टूर्नामेंट

थाईलैंड चरण के साथ अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन की वापसी होगी लेकिन देश में लोकतंत्र समर्थक विरोध अभियान का सामना करना पड़ा है और हाल में वहां कोविड-19 मामलों में भी इजाफा हुआ है। खेल मंत्रालय ने हाल में सिंधू के आग्रह को स्वीकार किया था कि जनवरी में तीन टूर्नामेंटों के लिए उनका निजी फिजियो और फिटनेस ट्रेनर उनके साथ जाए। सिंधू ने पिछली बार मार्च में आल इंग्लैंड चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था जिसके बाद कोविड-19 महामारी के कारण सभी प्रतियोगिताएं रद्द या स्थगित कर दी गईं। अक्टूबर में सिंधू डेनमार्क ओपन से हट गईं थी जो मार्च से आयोजित होने वाले दो टूर्नामेंटों में से एक था। इसके अलावा जर्मनी में सारलोरलक्स ओपन सुपर 100 टूर्नामेंट का आयोजन किया है।

प्रमुख खबरें

Kanpur Nagar Nigam में वसूली और ठेका हेराफेरी पर 2 गिरफ्तार, 6 केस दर्ज

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया