German Open: सिंधू और श्रीकांत दूसरे दौर में पहुंचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2022

(जर्मनी),  ओलंपिक में दो बार की पदक विजेता पीवी सिंधू और विश्व चैंपियनशिप के रजत विजेता किदांबी श्रीकांत ने मंगलवार को यहां 180,000 डालर इनामी राशि के जर्मन ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया। सातवीं वरीयता प्राप्त सिंधू ने एकतरफा मुकाबले में थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान को 21-8, 21-7 से शिकस्त दी जबकि आठवीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने फ्रांस के विश्व में 39वें नंबर के खिलाड़ी ब्राइस लीवरडेज़ को 48 मिनट में 21-10, 13-21, 21-7 से पराजित किया। सिंधू की यह थाईलैंड की विश्व में 11वें नंबर की खिलाड़ी के खिलाफ 15वीं जीत है जबकि श्रीकांत ने लीवरडेज के खिलाफ अपना रिकार्ड 4-0 कर दिया। सिंधू का अगला मुकाबला स्पेन की बीट्रिज कोरालेस या चीन के च्यांग यी मान से जबकि श्रीकांत का सामना चीन के लू गुआंग जू से होगा। श्रीकांत का उनके खिलाफ रिकॉर्ड 2-0 का है।

प्रमुख खबरें

England Cricket Board को बड़ा झटका: Andy Flower ने खुद को हेड कोच की रेस से किया बाहर

F1 Belgium GP: Mercedes के युवा सितारे Kimi Antonelli का दबदबा, दिग्गज Verstappen और Norris पर भारी पड़े

Slavko Vinčić को मिली FIFA World Cup Final की कमान, Spain vs Argentina खिताबी भिड़ंत के बनेंगे गवाह

क्रिकेट इतिहास के सबसे महान All-rounder Sir Garfield Sobers का 89 की उम्र में निधन, Cricket World में शोक की लहर