सिंगापुर में बढ़ा कोरोना का कहर, 7,109 नये मामले दर्ज, एक व्यक्ति हुआ मंकीपॉक्स का हुआ शिकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2022

सिंगापुर। सिंगापुर में मंगलवार को दोपहर तक कोविड-19 के 7,109 नये मामले दर्ज किए गए, जिनमें 6,393 स्थानीय संक्रमण के और 716 अन्य मामले शामिल हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, एक मरीज़ में मंकीपॉक्स के संक्रमण की भी पुष्टि हुई है। महामारी की शुरुआत के बाद से सिंगापुर में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 13,78,090 मामले मिले और 1,405 मरीज़ों ने दम तोड़ा। स्वास्थ्य मंत्रालय (एमओएच) के मुताबिक, सिंगापुर में कोविड-19 के सामुदायिक स्तर के संक्रमण में हर सप्ताह लगभग 23 प्रतिशत की वृद्धि हो रही है। इसका मुख्य कारण ओमीक्रोन के उप-स्वरूप बी.ए.4 और बी.ए.5 का प्रसार है। हालांकि, बी.ए.2 स्वरूप अभी भी सिंगापुर में कोविड-19 संक्रमण के अधिकतर मामलों के लिए जिम्मेदार है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा ‘‘लेकिन बी.ए.4 और बी.ए.5संक्रमणों का अनुपात बढ़ रहा है। ’’

प्रमुख खबरें

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द