Singapore जाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, अब Flight में बैठने से पहले होगा Immigration Check

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 08, 2026

विदेश में घूमने का सपना हर किसी का होता है। आप भी सोचते होंगे कि कब दूसरे देश में ट्रिप पर जाएं। वैसे विदेश में जाना हर किसी के बस की बात नहीं है, क्योंकि जाने के लिए काफी पैसा चाहिए होता है। ऐेसे में कुछ लोग बजट के चक्कर में विदेश में नहीं जा पाते हैं, कई बार तो लोगों को ऑफिस से छुट्टी नहीं मिलती है, वीजा के चक्कर में भी काफी दिक्कत देखने को मिलती है। अगर आप सिंगापुर जाने का प्लान बना रहे है, तो यह लेख सिर्फ आपके लिए है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि नए नियमों के बारे में जानकारी देंगे। सिंगापुर जाने के क्या निमय है और कैसे होती हैं जांच।

हालिए में सिंगापुर की इमिग्रेशन एंड चेकपॉइंट्स अथॉरिटी (ICA) ने 30 जनवरी 2026 से ये नए नियम लागू किए हैं। दरअसल, चांगी और सेलेटार एयरपोर्ट पर आने वाली सभी इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए प्री-डिपार्चर चेक जरुरी कर दी गई है। इसका सीधा मतलब यही है कि अब आपको इमिग्रेशन जांच उड़ाने से पहले ही होगी, न कि सिंगापुर पहुंचाने के बाद।

किस तरह की जाएगी जांच?

- जितनी भी यात्री उड़ान भरेंगे, उनकी जानकारी पहले ही एयरलाइन को भेज दी जाएगी। जो कि दो तरह से चेकिंग की जा सकती हैं- 

- फ्लाइट मैनिफेस्ट

- SG Arrival Card (सिंगापुर अराइवल कार्ड)

बता दें कि, चेकिंग के दौरान इमिग्रेशन एंड चेकपाइंट्स अथॉरिटी को कोई गड़बड़ी मिली, तो तुरंत एयरलाइन को No Boarding का मैसेज भेज दिया जाएगा। फिर आपको एयरलाइन फ्लाइट में बैठने नहीं देगी। कुछ मामलों में तो चेक-इन के समय एक्स्ट्रा वेरिफिकेशन भी हो सकता है।

किन लोगों को फ्लाइट में चढ़ने का मौका नहीं मिलेगा?

- जिन लोगों को पास सिंगापुर का वैलिड वीजा नहीं होगा।

 - अगर आपके पासपोर्ट की वैलिडिटी 6 महीने से कम है।

 - SG Arrival Card नहीं फिल किया या फिर गलत जानकारी दी गई है।

- इससे पहले कोई भी इमिग्रेशन या सिक्योरिटी से संबंधित नेगेटिव रिकॉर्ड है।

- यदि आपके साथ ये चीजें हुई, तो आपको फ्लाइट में बैठने नहीं दिया जाएगा।

पहले और अब में क्या फर्क है?

जब यात्री पहले सिंगापुर टूर पर जाते थे, तब पहुंचने के बाद इमिग्रेशन काउंटर पर रोका जाता था। लेकिन अब यही प्रॉसेस फ्लाइट से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा। कोई भी नियम फॉलो नहीं होने पर एयरलाइन पर 10,000 सिंगापुर डॉलर तक का जुर्माना लग सकता है। इसके अलावा, स्टाफ पर भी कार्रवाई होगी।

बोर्डिंग रोकने पर क्या करें?

यदि आपको फ्लाइट में बैठने नहीं दिया, तो आप ICA के ऑफशियिल फीडबैक चैनल के जरिए संपर्क कर सकती हैं और अपनी सिचुएशन क्लियर कर सकती हैं।

इन बातों रखें का ध्यान

- पासपोर्ट की वैलिडिटी कम से कम 6 महीने की हो।

 - सिंगापुर का सही वीजा हो।

 - SG Arrival Card समय पर और सही भरा हो।

- फ्लाइट से पहले सभी डॉक्यूमेंट्स की डबल चेकिंग कर लें।

 - इसके अलावा, एयरलाइन की ई-मेल और मैसेज पर ध्यान जरुर दें।

प्रमुख खबरें

RCB की ओपनिंग जोड़ी पर फिर टिकी निगाहें, नेट्स में Phil Salt को बॉलिंग कराते दिखे Kohli

Cyprus में Chess Tournament पर बड़ा विवाद, FIDE के दावों के बीच Koneru Humpy ने नाम वापस लिया

Kylian Mbappe Injury: Real Madrid की मेडिकल टीम की बड़ी लापरवाही, गलत घुटने का होता रहा इलाज

हवाई सफर होगा और महंगा! IndiGo ने दी चेतावनी, बढ़ते Fuel Price से आपकी जेब पर पड़ेगा बोझ।