सिंगापुर की आने वाले वर्षों में भारत में बड़ी राशि निवेश करने की योजना: Piyush Goyal

By Prabhasakshi News Desk | Sep 05, 2024

नयी दिल्ली । वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सिंगापुर भारत में अबतक लगभग 150 अरब डॉलर (लगभग 12 लाख करोड़ रुपये) का निवेश कर चुका है और यह देश आने वाले वर्षों में उस राशि का संभवत: पांच गुना निवेश करने को तैयार है। गोयल ने यह भी कहा कि भारत और चार देशों के यूरोपीय समूह ईएफटीए ने एक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। इसके तहत भारत को अगले 15 साल में 100 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता मिली है। 

उन्होंने कहा कि राज्यों को मानसिकता बदलनी होगी, अनुपालन बोझ कम करना होगा और कानूनों को अपराधमुक्त करना होगा। इन निवेशों को आकर्षित करने के लिए चीजों को अनुकूल बनाने की जरूरत है। गोयल ने कहा, ‘‘सभी निवेशक भारत की ओर देख रहे हैं...केंद्र आपकी सहायता के लिए वहां मौजूद है। हम राज्यों के बीच भेदभाव नहीं करते...हम 12 औद्योगिक टाउनशिप स्थापित कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

T20 World Cup के लिए Team India का मास्टरप्लान, South Africa सीरीज में होगा बड़ा एक्सपेरिमेंट

Real Madrid की हार के बीच बेलिंगहैम और विनिसियस में तीखी बहस, बायर्न ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

USA में होने वाले World Cup पर बड़ा फैसला, तनाव के बावजूद हिस्सा लेगा Iran, FIFA ने किया साफ

Champions League: Bayern Munich की जीत पर विवाद, Real Madrid की हार के बाद रेफरी पर फूटा गुस्सा