सीएम केजरीवाल के कोरोना वेरिएंट ट्वीट पर सिंगापुर ने जताई आपत्ति, कहा- इन बयानों में कोई सच्चाई नहीं

By निधि अविनाश | May 19, 2021

सिंगापुर ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हवाले से मीडिया में आई उन खबरों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि सिंगापुर का ऐसा कोई कोरोना वायरस वेरिएंट नहीं है और इस तरह के बयानों में कोई सच्चाई नहीं है। बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर पर कहा था कि, सिंगापुर का कोरोना वायरस का नया वेरिएंट तीसरी लहर के रूप में भारत पर आक्रमण कर सकता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने मंगलवार को हिंदी में एक ट्वीट में कहा कि, "सिंगापुर में कोरोना वायरस का नया रूप बच्चों के लिए बहुत खतरनाक बताया गया है। यह तीसरी लहर के रूप में दिल्ली तक पहुंच सकता है। केंद्र सरकार से मेरी अपील है कि सिंगापुर के साथ सभी हवाई सेवाओं को तत्काल प्रभाव से रद्द करें और  बच्चों के लिए भी वैक्सीन के विकल्पों पर प्राथमिकता के आधार पर काम हो"।

प्रमुख खबरें

यूरोपीय देशों पर Drone हमले की फिराक में Russia, Poland के PM ने दी चेतावनी

कृषि उत्पादों की वैश्विक ब्रांडिंग और वैल्यू एडिशन जरूरी: Chirag Paswan

DUSU Election में चार पदों के लिए वोटिंग जारी, 960 EVM से हो रहा फैसला

US में ट्रेनिंग के दौरान F-16 फाइटर जेट क्रैश, सुरक्षित बाहर निकला पायलट