रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए सिंगर हरिनी के पिता, जांच में जुटी पुलिस

By अंकित सिंह | Nov 25, 2021

सुप्रसिद्ध सिंगर हरिनी के घर में दुखों का पहाड़ टूटा है। उनके पिता एके राव कथित तौर पर रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए हैं। उनका शव बेंगलुरु के एक रेलवे ट्रैक के पास मिला है। गौरतलब है कि हरिनी के परिवार का एक सदस्य पिछले 1 सप्ताह से लापता था। गायिका हरिनी और उनका परिवार हैदराबाद के श्रीनगर कॉलोनी में रहता है। हरिनी के पिता का शव पुलिस ने रेलवे ट्रैक के पास से बरामद किया। पुलिस के अनुसार शव के गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस इसे मर्डर मान रही है। 

इसे भी पढ़ें: शक्ति मिल सामूहिक बलात्कार मामले में कोर्ट ने बदला फैसला, आरोपियों को नहीं दी जाएगी फांसी

राव के परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और इसकी जांच की जा रही है। एके राव सुजाना फाउंडेशन के सीईओ और सुजाना ग्रुप्स के कानूनी सलाहकार थे। उन्होंने आखिरी बार 19 तारीख को परिवार के सदस्यों के साथ फोन पर बातचीत की थी। वह इसी महीने वह हैदराबाद से बेंगलुरु आए थे। मृतक का अंतिम संस्कार बेंगलुरु में ही किया गया। 

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी