हार्ट अटैक से हुई सिंगर केके की मौत या फिर...? फैन्स शेयर कर रहे कॉन्सर्ट की वीडियो

By निधि अविनाश | Jun 01, 2022

कृष्णकुमार कुनाथ के नाम से मशहूर गायक केके का मंगलवार रात 53 साल की उम्र में निधन हो गया। वह कोलकाता में एक कार्यक्रम में शो कर रहे थे। उन्हें सीएमआरआई अस्पताल लाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने रात 8:30 बजे तक नजरूल मंच में प्रदर्शन किया था। बाद में वह वापस होटल आए जहां उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। हालत बिगड़ने पर उन्हें कोलकाता के सीएमआरआई अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

ज्यादा गर्मी के कारण हुई मौत?

केके का निधन के बाद से सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए जा रहे है। फैन्स ने कॉन्सर्ट का एक वीडियो शेयर किया है जहां केके शो कर रहे थे। फैन्स वीडियो को शेयर करते हुए कह रहे है कि शो में  एसी काम नहीं कर रहा था जिसके कारण  दिवंगत गायक को बहुत पसीना आ रहा था और इसी कारण से उनकी तबीयत बिगड़ी। केके का यह लास्ट वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by ETimes (@etimes)

प्रमुख खबरें

Pakistan के लिए जासूसी करने के आरोप में Andhra Pradesh Police ने नौसेना कर्मी समेत दो को पकड़ा

AI के दबाव से बदला Indian IT Companies का बिजनेस मॉडल और कमाई का तरीका

Bab-el-Mandeb में जंग से Brent Crude पहुंचा $100 के पार, दुनिया के 12% व्यापार पर संकट

उत्तर प्रदेश Rajya Sabha चुनाव: BJP के 8 और सपा के 2 प्रत्याशियों की निर्विरोध जीत तय