भारतीय राष्ट्रगान गाने के बाद Singer Mary Milben ने छूए PM के पैर, ऐसा रहा मोदी का रिएक्शन

By रितिका कमठान | Jun 24, 2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा के समापन समारोह में मशहूर अफ्रीकी-अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका मैरी मिलबेन ने वाशिंगटन डीसी में भारत का राष्ट्रगान गाया। उनकी इस प्रस्तुति से सभी रोमांचित हो गए। इसके बाद मैरी मिलबेन ने कुछ ऐसा किया जो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।

बता दें कि वाशिंगटन की रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग और अंतरराष्ट्रीय व्यापार केंद्र में ‘यूनाइटेड स्टेट्स इंडियन कम्युनिटी फाउंडेशन’ (यूएसआईसीएफ) की मेजबानी में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में प्रस्तुति दी गई। इस प्रस्तुति को देने से पहले गायिका मैरी मिलबेन ने कहा कि अमेरिका के लगातार चार राष्ट्रपतियों के लिए अमेरिकी राष्ट्रगान और देशभक्ति संगीत पर प्रस्तुति देने के बाद, मुझे प्रधानमंत्री मोदी के लिए भारतीय राष्ट्रगान और उस देश तथा लोगों के सम्मान में प्रस्तुति देने को लेकर बहुत गर्व है जिन्हें मैं अपना परिवार मानती हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका तथा भारत दोनों के राष्ट्रगान लोकतंत्र तथा स्वतंत्रता के आदर्शों की बात करते हैं और यह अमेरिका-भारत संबंधों का असली सार है। एक स्वतंत्र राष्ट्र केवल स्वतंत्र लोगों से परिभाषित होता है।’’ 

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन तथा प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिका की यात्रा पर हैं। मिलबेन ने 2023 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में प्रधानमंत्री मोदी के साथ योग किया था। अमेरिकी गायिका ने लगातार चार राष्ट्रपतियों - जॉर्ज डब्ल्यू बुश, बराक ओबामा, डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन के लिए राष्ट्रगान तथा देशभक्ति संगीत पर प्रस्तुति दी है। मिलबेन को अगस्त 2022 में भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया गया था। इसी के साथ वह स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रस्तुति के लिए आमंत्रित की जाने वाली पहली अमेरिकी और अफ्रीकी-अमेरिकी कलाकार बन गई थीं। 

प्रमुख खबरें

Mourinho की वापसी और Arsenal का तगड़ा ऑफर, मुश्किल में Vinicius Jr; Real Madrid ने बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट

Mikhailo Mudryk की 2 साल बाद मैदान पर वापसी, Juventus के खिलाफ Pre-season Match में हारी Chelsea

Bankipur bypoll में मिली हार पर BJP ने की समीक्षा, पटना बैठक में बनेगी नई रणनीति

Parliament का विशेष सत्र बुलाने का कोई प्रस्ताव नहीं, Kiren Rijiju ने दी जानकारी