देश में ही मौजूद हैं परमबीर सिंह, 48 घंटे के भीतर CBI के सामने होंगे पेश, सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी से दी राहत

By अनुराग गुप्ता | Nov 22, 2021

मुंबई। सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को सोमवार को बड़ी राहत देते हुए गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान की है। आपको बता दें कि परमबीर सिंह के वकील ने कोर्ट को बताया कि परमबीर सिंह देश में ही मौजूद हैं। इससे पहले 18 नवंबर को कोर्ट ने परमबीर सिंह को फटकार लगाते हुए एक मामले में गिरफ्तारी से सुरक्षा देने से इनकार कर दिया था। 

6 दिसंबर को होगी अगली सुनवाईआपको बता दें कि कोर्ट परमबीर की याचिका पर सुनवाई करने के लिए तैयार है। इस मामले में 6 दिसंबर को अगली सुनवाई होनी है। इसके अलावा कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार और सीबीआई को नोटिस जारी किया है। 

इसे भी पढ़ें: परमबीर सिंह से जुड़े जबरन वसूली के मामले में CID ने दो पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार किया 

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि परमबीर जांच में हिस्सा ले। परमबीर के खिलाफ 6 एफआईआर दर्ज है। इससे पहले सुनवाई में कोर्ट ने परमबीर को जमकर फटकार लगाई थी और कहा था कि जब तक हमें यह नहीं पता चल जाता कि आप कहां हैं तब तक कोई सुरक्षा नहीं दी जाएगी, कोई सुनवाई नहीं होगी।

प्रमुख खबरें

5 दिन बाद बड़ा धमाका, रहबर की तस्वीर ले ईरान की US को खतरनाक धमकी

Bihar CS Pratyaya Amrit ने DMs और SPs के साथ की बैठक, Crime Free Bihar बनाने के दिए सख्त निर्देश

Gaza के Khan Younis में मारा गया Hamas का वित्त प्रमुख, इज़राइली सेना का दावा

Asian Games में भारत ने 4x400M Mixed Relay में रजत और 10,000M में सीमा ने कांस्य जीता