Singham Again: अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने जम्मू-कश्मीर में SSB जवानों के साथ बिताया समय

By रेनू तिवारी | May 22, 2024

अजय देवगन और रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म की शूटिंग की कई झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। अब एक्टर अजय देवगन और डायरेक्टर रोहित शेट्टी कश्मीर में जवानों के साथ नजर आए। सशस्त्र सीमा बल ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर अजय और रोहित के साथ कुछ झलकियां साझा की हैं। दोनों सीमा पर जवानों के साथ समय बिताते नजर आ रहे हैं।

सशस्त्र सीमा बल ने एक्स पर एक वीडियो और तस्वीर शेयर की है, जिसमें अजय देवगन और रोहित शेट्टी जम्मू-कश्मीर में जवानों के साथ समय बिताते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में अजय पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं। वह 'सिंघम अगेन' की शूटिंग से सीधे जवानों से मिलने पहुंचे। वीडियो को इंटरनेट पर खूब प्यार मिल रहा है।

अर्जुन कपूर ने खत्म की 'सिंघम अगेन' की शूटिंग

अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर रोहित शेट्टी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की और लिखा कि उन्होंने 'सिंघम अगेन' की शूटिंग पूरी कर ली है। एक्टर ने इस फिल्म को अपने करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक बताया. फ्रेंचाइजी के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए अर्जुन ने आगे लिखा, 'मैं भारतीय सिनेमा की सबसे मनोरंजक फ्रेंचाइजी में से एक का हिस्सा बनकर धन्य महसूस कर रहा हूं। मैं हमारी फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।'

इसे भी पढ़ें: Triptii Dimri से लेकर Taha Shah Badussha तक, ऐसे कलाकार जो नई रिलीज़ के साथ रातों-रात सनसनी बन गए

फिल्म के बारे में

'सिंघम अगेन' 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर और अर्जुन कपूर अहम भूमिका में नजर आएंगे। उम्मीद है कि यह फिल्म इसी साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म फ्रेंचाइजी के पहले दो भागों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब यह देखना दिलचस्प रहेगा कि तीसरी फिल्म उम्मीदों पर खरी उतर पाएगी या नहीं।

प्रमुख खबरें

Sri Lanka की जेल में Drug Mafia का खूनी खेल, दो गुटों के संघर्ष में 26 लोगों की दर्दनाक मौत

Iran का बड़ा दावा: Ayatollah Khamenei बनेंगे दूसरे Imam Hussain, याद रखी जाएगी शहादत

England T20 Series: लगातार दूसरी हार से Team India पर संकट, मिडिल ऑर्डर की नाकामी बनी सबसे बड़ी वजह।

Fitness पर उठे थे सवाल, Captain Sophie Molineux ने World Cup जिताकर आलोचकों का मुंह किया बंद