SIR देशवासियों के ख़िलाफ बड़ी साज़िश: Akhilesh Yadav

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2025

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि ये देशवासियों के ख़िलाफ़ एक बहुत बड़ी साज़िश है, जो अंग्रेजों की गुलामी से भी ख़राब स्थिति में ले जाएगी।

अपने लंबे पोस्ट में यादव ने कहा, “ये देशवासियों के ख़िलाफ़ एक बहुत बड़ी साज़िश है जो अंग्रेजों की गुलामी से भी ख़राब स्थिति में ले जाएगी। ये समय जागने का है और एक-एक वोट बचाने का है।” उन्होंने विपक्षी दलों के साथ ही राजग में भाजपा के सहयोगी दलों का आह्वान करते हुए कहा, ‘‘हमारी सभी विपक्षी दलों और यहां तक कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी सहयोगी दलों से यह अपील है कि एकजुट हों और भाजपा के इस महा-षड्यंत्र का पर्दाफाश करें।”

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “जो दल भाजपा को अपना सहयोगी मान रहे हैं, सबसे पहले भाजपा उन्हीं का ख़ात्मा करेगी। इसलिए हमारी प्रत्येक देशवासी से अपील है कि सारे काम छोड़कर एसआईआर की घपलेबाजी को रोकें।”

उन्होंने कहा, “भाजपा, भाजपा के संगी-साथी और भाजपा सरकार की तिकड़ी व निर्वाचन आयोग के कुछ भ्रष्ट लोग पूरी चुनावी व्यवस्था का अपहरण कर रहे हैं।” सपा प्रमुख ने लिखा, “आइए हम सब मिलकर उन भाजपाइयों और उनके अपरिवारवादी संगी-साथियों की सरेआम लूट से देश को बचाएं और वोट के रूप में अपनी पहचान को भी बचाएं, नहीं तो कल को ये देशवासियों को ही पराया साबित कर देंगे।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत