IND vs ENG: मोहम्मद सिराज पर लगा बड़ा जुर्माना, लॉर्ड्स टेस्ट मैच के चौथे दिन की थी ये गलती

By Kusum | Jul 14, 2025

लंदन के लॉर्ड्स में इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है, लेकिन आखिरी दिन के खेल से कुछ घंटे पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पर जुर्माना लगाया है। सिराज ने एक बड़ी गलती की थी इंग्लैंड के ब्ललेबाज बेन डिकेट को आउट करके। जिसके लिए आईसीसी ने उनपर जुर्माना ठोका है। सिराज की 15 फीसदी मैच फीस काटी जाएगी।

वहीं सिराज के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया गया है जो 24 महीने की अवधि में उनका दूसरा अपराध था, जिससे 24 महीने की अवधि में उनके डिमेरिट अंकों की संख्या दो हो गई है। सिराज को अपना पिछला डिमेरिट अंक 7 दिसंबर 2024 को एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान मिला था। रविवार को इंग्लैंड की दूसरी पारी के छठे ओवर में ये घटना हुई थी, जब सिराज ने सलामी बल्लेबाज बेन डकेट को आउट करने के बाद आउट हुए बल्लेबाज के करीब आकर कुछ ज्यादा ही जोरदार अंदाज में जश्न मनाया था। सिराज ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है। ऐसे में उनके खिलाफ अब कोई सुनवाई नहीं होगी। सिराज ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है।  

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है