सिसोदिया ने आप नेताओं के साथ बैठक कर दिल्ली विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2024

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया ने अगले साल प्रस्तावित दिल्ली विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करने के लिए रविवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की।

उन्होंने कहा, ‘‘सिसोदिया सोमवार को पार्टी विधायकों और मंगलवार को पार्षदों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 14 अगस्त को वह दिल्ली की जनता से मिलने के लिए पैदल मार्च शुरू करेंगे।’’

पाठक ने दावा किया, ‘‘देश की जनता के सामने यह बात साफ हो चुकी है कि भाजपा का एक ही एजेंडा है - हमारे काम को रोकना और हमारी पार्टी को तोड़ना। ऐसी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी आप मजबूती से खड़ी है और अच्छा काम कर रही है।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या सिसोदिया को पार्टी या सरकार में कोई पद दिया जाएगा? पाठक ने कहा कि इस पर आने वाले दिनों में चर्चा होगी। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री को कथित दिल्ली आबकारी नीति ‘घोटाले’ से जुड़े भ्रष्टाचार तथा धन शोधन के मामलों में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिल गयी है। न्यायालय ने कहा था कि सिसोदिया 17 माह से हिरासत में हैं और अभी तक मामले की सुनवाई शुरू नहीं हुई है जिससे वह शीघ्र सुनवाई के अधिकार से वंचित हुए हैं।

प्रमुख खबरें

जंतर मंतर हमले के मामले में Swatantra Bhardwaj से Delhi Police ने पूछे 100 से अधिक सवाल

Moscow में Putin से मिलने के बाद Kyiv पहुंचे अमेरिकी दूत, शांति वार्ता पर चर्चा

Pakistan Cricket Crisis: भारत के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत बनी गिरावट की वजह, Mohammad Yousuf का दावा

Ukraine युद्ध रोकने के लिए Steve Witkoff और Jared Kushner ने कीव में की बातचीत