सिसोदिया बोले- बीजेपी सरकार से लोग परेशान, गुजरात में आप बनाएगी सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2022

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया ने गुजरात में अपने छह दिवसीय चुनावी अभियान के अंत में सोमवार को कहा कि लोग राज्य में 27 साल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन से परेशान हैं और बदलाव का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने राज्य के 14 उत्तरी जिलों में अभियान चलाकर अधिक से अधिक विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने छह रोड शो भी किये।

उन्होंने कहा कि लोग समझ गये हैं कि एक राजनीतिक पार्टी है, जो स्कूलों-अस्पतालों की दशा सुधारने और बिजली बिल कम करने की बात कर रही है, जैसे कि आप ने दिल्ली और पंजाब में किया है। सिसोदिया ने कहा कि यात्रा के दौरान लोगों ने उन्हें पालनपुर स्थित एक सरकारी अस्पताल दिखाया] जिसका निजीकरण कर दिया गया है और एक जगह 70 करोड़ रुपये खर्च करके बनाया गया चिकित्सीय सुविधा केंद्र बेकार पड़ा है। उन्होंने कहा कि उत्तरी गुजरात में पानी एक बड़ी समस्या है, क्योंकि नहरों के टूटने से लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। सिसोदिया ने कहा कि यदि गुजरात में आप की सरकार बनती है तो जहरीली शराब का कोई वाकया नहीं होगा और शराब माफिया पर लगाम लगेगी।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav