बहन ने भाई पर लगाए धमकी देने के आरोप, न्यायालय ने दिया महिला को सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 13, 2025

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने रुड़की के गंगनहर थाना प्रभारी को एक महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, जिसने अपने भाई से जान-माल का खतरा होने का आरोप लगाया है।

उच्च न्यायालय ने दोनों पक्षों को आपसी समझौते के प्रयास के लिए 15 नवंबर को सुबह 11 बजे रुड़की स्थित सुलह केंद्र में उपस्थित होने का भी निर्देश दिया। मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंद्र और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने रुड़की के गंगनहर की रहने वाली यामीन द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए ये निर्देश जारी किए।

अपनी याचिका में यामीन ने कहा कि तीन साल पहले उसके पति की मृत्यु हो गई थी और उसके बाद से वह अपने माता-पिता के घर पर रह रही है। उसने आरोप लगाया है कि उसका भाई उसकी संपत्ति हड़पने की कोशिश कर रहा है, उसके साथ अक्सर तीखी बहस करता है और हाल ही में उसने उस पर हमला कर दिया जिससे उसे सात जगह चोटें आईं।

याचिकाकर्ता ने यह भी दावा किया कि शिकायत के बावजूद, स्थानीय पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। न्याय और सुरक्षा की प्रार्थना करते हुए यामीन ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

खंडपीठ ने कहा कि यह मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत होता है इसलिए उसने दोनों पक्षों को सुलह की कार्यवाही में भाग लेने का निर्देश दिए। इस बीच, रुड़की के गंगनहर पुलिस थाने के प्रभारी को यह सुनिश्चित करने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है कि इस अवधि के दौरान महिला या उसकी संपत्ति को कोई नुकसान न पहुंचे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Kitchen Sink Blockage: Kitchen Sink जाम से हैं परेशान, बिना Plumber के 5 मिनट में पाएं Permanent Solution

ब्रिटेन में बनेगी पहली मुस्लिम PM! जानें कौन हैं शबाना महमूद? Epstein files में क्या है संबंध

Lok Sabha में Rahul Gandhi पर BJP का हमला, निशिकांत दुबे ने की सदस्यता रद्द करने की बड़ी मांग

Namibia का भेदभाव का आरोप, ICC ने बताई Night Training न देने की वजह, जानें T20 World Cup का ये विवाद