By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 07, 2026
तिरुवनंतपुरम, छह अगस्त केरल उच्च न्यायालय द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शबरिमला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर में मिल्मा घी की खरीद और आपूर्ति में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। विशेष जांच दल (एसआईटी) के सूत्रों ने बताया कि प्राथमिकी में त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) के पूर्व अध्यक्ष पी. एस. प्रशांत, बोर्ड के पूर्व सदस्य ए. अजीकुमार और पूर्व प्रशासनिक अधिकारी मुरारी बाबू के नाम शामिल हैं।