दिशा सालियान की मौत के मामले में एसआईटी ने जांच शुरू की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 16, 2023

मुंबई पुलिस के एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की कथित आत्महत्या की जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। सालियान (28) को आठ जून, 2020 को मृत पाया गया था। इसके कुछ दिन बाद राजपूत (34) मुंबई के उपनगरीय बांद्रा में अपने फ्लैट में फंदे से लटके हुए पाए गए थे।

पुलिस के अनुसार, सालियान ने उपनगरीय मलाड में एक ऊंची इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। उसके पिता सतीश सालियान ने पुलिस को पत्र लिखकर कहा था कि उन्हें बेटी की मौत के मामले में किसी भी तरह की गड़बड़ी का संदेह नहीं है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिछले साल राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में घोषणा की थी कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Akshay Kumar नागिन 7 में नाग गुरु के तौर पर शामिल हुए, फैंस ने नए प्रोमो पर दी अपनी प्रतिक्रिया | Video

AAP में हमले झेल रहे Raghav Chadha का पलटवार- घायल हूं, इसलिए घातक हूं

Anjali Damania का सनसनीखेज दावा, Ashok Kharat और DCM Eknath Shinde के बीच फोन पर 17 बार बात होने का लगाया आरोप

Assam में सियासी बवाल, Himanta Sarma ने Rahul Gandhi को पप्पू, गौरव गोगोई को छोटा पप्पू कहा