रामायण के सीता-राम फिर आ रहे हैं साथ, इस बार प्यार नहीं बल्कि पर्दे पर करते दिखेंगे लड़ाई

By रेनू तिवारी | Mar 21, 2023

90 के दशक में जब टीवी पर रामायण चलती थी तब सभी टीवी के सामने आकर बैठ जाते थे। रामानंद सागर की रामायण इतनी ज्यादा लोकप्रिय हुई कि लोगों ने रामायण के किरदारों की पूजा करना शुरू कर दिया। यह आस्था का सैलाब था। रामायण के कलाकार दीपिका चिखलिया को लोग सच में सीता मां मानने लगे और अरुण गोविल को श्री राम। बाजारों में दोनों की तस्वीरें मिलती थी लोगों ने इनकी तस्वीर को अपने मंदिर में सजा रखा था। रामानंद सागर ने रामायण को पर्दे पर जीवंत कर दिया। इतनी लोकप्रियता के बाद भी रामायण के सितारें कहीं गुम हो गये थे। उनका जिक्र भी नहीं होता था क्योंकि शायद सोशल मीडिया का तब जमाना नहीं होता था। लोगों की आदत होती है नयी चीजें अपनाने की। नयी चीजें आती गयी और पुरानी चीजों को लोग भूलते गये। सालों बाद जब पूरी दुनिया कोरोना महामारी की चपेट में थी और सब कुछ बंद कर दिया गया था। लॉकडाउन के दौरान एक बार फिर से दूरदर्शन पर रामायण को दिखाया गया। इस बार रामायण ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। रामारण ने दूरदर्शन की टीआरपी आसमान पर पहुंचा दी। रामायण के जो सितारें जिंदा थे वह फिर एक बार चर्चा में आये। उसी का असर है शायद कि दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल एक बार फिर से स्क्रीन साझा करने जा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर Suhana Khan के अंदाज के दीवाने हुए फैंस, कहा- किंग की लाडली देती है दीपिका पादुकोण को टक्कर

लोगों की धारणा पर दीपिका चिलकिया

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक साक्षात्कार में दीपिका चिलखलिया ने कहा, "एक चीज जो नहीं बदली है, वह यह है कि लोग अभी भी दोनों को "सामान्य लोगों" के रूप में नहीं देखते हैं। सामान्य लोग। अरुण जी ने कहा कि वह इसके अभ्यस्त हैं, और अब जब वह एक वरिष्ठ नागरिक हैं तो उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं है (हंसते हुए)। लोगों को अपने ही मन में यह विश्वास हो गया है कि हमारे चारों ओर एक दैवीय कारक काम कर रहा है। आप नहीं कर सकते हर किसी के विचारों से लड़ो।"

इसे भी पढ़ें: सैफ अली खान संग शादी के बाद क्या करीना कपूर को कबूलना पड़ा था इस्लाम? इंटरव्यू में एक्टर ने दी सफाई

अरुण गोविल के साथ अपने रीयूनियन पर दीपिका

 दीपिका चिलखलिया ने अपने रामायण सह-कलाकार के साथ अपने पुनर्मिलन के बारे में बात की। यह पूछे जाने पर कि लंबे समय के बाद उनके साथ अभिनय करना कैसा है, अभिनेत्री ने कहा, कोविड के बाद हमने एक साथ कई शो किए हैं। हालांकि अभिनय के लिहाज से यह पहली बार है जब हम साथ आ रहे हैं। बहुत कुछ बदल गया है। जब उन्होंने राम का किरदार निभाया था, तब वह बहुत छोटे थे और हमेशा मुस्कुराते रहते थे। आज हम बहुत बूढ़े हो गए हैं। उनका चरित्र भी एक अधीर, गुस्सैल व्यक्ति का है। दिलचस्प बात यह है कि हम दोनों को किसी ईश्वरीय भावना या लगातार मुस्कुराने की आवश्यकता नहीं है। मैं उसपर गुस्सा कर रही हूं स्क्रीन पर उस पर चिल्ला रही हूं और यह मजेदार है।

प्रमुख खबरें

UP Teacher Vacancy: 15,012 पदों पर निकली भर्ती, Assistant Teacher और PGT के लिए OTR जरूरी, जानिए पूरी डिटेल

Pakistan के साथ Mecca Pact Sign कर Saudi Arabia ने बड़ी गलती की, India से संबंध मजबूत किये होते तो आज ये दिन नहीं देखना पड़ता!

Omar Abdullah और Mirwaiz Umar Farooq ने Modi की Foreign Policy की खुलकर तारीफ की, BRICS Summit को सफल बताया

Periods में दर्द और ऐंठन से राहत देगा शतावरी का पानी, सुधरेगी Reproductive Health