Sitanshu Kotak ने श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच को तैयारियों के लिए अहम बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 11, 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक का मानना है कि श्रीलंका क्रिकेट एकादश के खिलाफ खेला गया अभ्यास मैच टीम की तैयारियों के लिहाज से नियमित अभ्यास से कहीं अधिक उपयोगी साबित हुआ। भारत ने इस मुकाबले में छह विकेट से जीत दर्ज की। कोलंबो के ‘नॉनडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब मैदान’ पर खेले गए अभ्यास मैच में भारत ने 207 रन के लक्ष्य को चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

टीम ने यह भी सुनिश्चित किया कि गेंदबाजों को बल्लेबाजी का अवसर मिले और सभी गेंदबाजों को अपनी जरूरत के मुताबिक पर्याप्त गेंदबाजी भार मिल सके।’’ कोटक के अनुसार, कुल मिलाकर यह अभ्यास बेहद प्रभावी रहा। कोटक ने पहली पारी में तेजतर्रार 38 रन बनाकर नाबाद रहने वाले गुरनूर बराड़ और पारी के अंत में चार छक्के जड़ने वाले मोहम्मद सिराज की बल्लेबाजी की भी सराहना की। उन्होंने कहा, “गुरनूर और सिराज के छक्के निश्चित रूप से खास रहे, लेकिन मुझे लगता है कि देवदत्त पडिक्कल ने भी बहुत अच्छी बल्लेबाजी की।

गुरनूर ने जिस तरह गेंदबाजी की और हमारे तेज गेंदबाजों ने ऐसी पिच पर काफी मेहनत की, जहां गेंदबाजों के लिए ज्यादा मदद नहीं थी, वह भी सराहनीय रहा।’’ कोटक ने कहा, ‘‘यह कुल मिलाकर बहुत अच्छा अभ्यास मैच था, लेकिन मेरे लिए देवदत्त पडिक्कल की नाबाद 142 रन की पारी भी बेहद प्रभावशाली रही।

प्रमुख खबरें

गुवाहाटी वनडे: Shubman Gill के सबसे तेज दोहरे शतक से India ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया

Kuldeep Yadav 200 ODI Wickets से 2 कदम दूर, गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ मौका

BSF के 400 बर्खास्त जवानों की बहाली की मांग, पूर्व अर्द्धसैनिक एसोसिएशन ने दी धरने की चेतावनी

ODI में 12000 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बने Rohit Sharma, Guwahati में बना रिकॉर्ड