Sitapur में सरकारी अफसर बनकर 27 लाख रुपये की ठगी करने वाला दंपत्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 01, 2026

सीतापुर (उप्र), एक अक्टूबर सरकारी अधिकारी बनकर लोगों को सस्ते नीलामी वाले सोने की व्यवस्था करने और खराब नोटों को बदलने के बहाने 27 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में यहां एक दंपति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान कन्नौज निवासी रोहित बाजपेई और उसकी पत्नी अनु बाजपेई उर्फ चंद्रा के रूप में हुई, जो नेपाल के चितवन की मूल निवासी है। सीतापुर के पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को बताया कि दंपति ने सीतापुर शहर के प्रेम नगर इलाके में एक मकान किराए पर लिया था और लोगों का भरोसा जीतने के लिए फर्जी पहचान पत्रों का इस्तेमाल कर खुद को सरकारी अधिकारी बताकर पेश किया और लोगों से ठगी की।

जांच के दौरान पुलिस ने दावा किया कि आरोपी 2005 से ही इसी तरह की धोखाधड़ी में शामिल रहे हैं और उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान और बिहार में मामले दर्ज हैं।

प्रमुख खबरें

पीरियड्स के बाद अचानक वजन कम क्यों हो जाता है? जानें क्या है वॉश इफेक्ट

Delhi Police ने 60 लाख रुपये की 4.71 लाख नकली सिगरेट पकड़ी, तीन आरोपी गिरफ्तार

BPSC ने बदला टीचर भर्ती का नियम STET 2026 उम्मीदवार भी कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल