सीतापुर में बारिश से कच्ची दीवार ढहने पर बच्ची और चाचा की मौत, एक अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 02, 2026

सीतापुर, एक सितंबर उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में मंगलवार शाम मिट्टी की दीवार गिरने से एक बच्ची समेत दो लोगों की दबकर मौत हो गई जबकि एक बच्चा घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, कमलापुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में हुए इस हादसे में नेकराम (32) और उनकी पांच वर्षीय भतीजी लक्ष्मी की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल आठ वर्षीय मोहित का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मिट्टी से बने घर का ढांचा कमजोर हो गया था और मंगलवार देर शाम बारिश के दौरान घर की दीवार अचानक ढह गई, जिससे नेकराम, लक्ष्मी और मोहित मलबे में दब गए। कमलापुर थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाया तथा तीनों लोगों को बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि दोनों मृतकों के शव कसमंडा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में रखे गए हैं और बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जाएगा। चौधरी ने बताया कि घटना की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी गई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Vijay Kumar Sinha का ऐलान, बागवानी पर 1 लाख और Dragon Fruit पर 2 लाख रुपये का अनुदान

Kamala Saryu Express: 400 भारतीय श्रद्धालुओं को लेकर पहली बार जनकपुर धाम पहुंची ट्रेन

सौरव दास को एयरपोर्ट पर रोका, महुआ मोइत्रा ने बालेन शाह को टैग कर मोदी सरकार पर साधा निशाना

Manoj Sinha ने Jammu में किया 10 दिवसीय Jhiri Mela का आगाज, किसानों के बलिदान को किया नमन