By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2020
नयी दिल्ली। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने मंगलवार को बढ़ती बेरोजगारी पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “नौकरी पर चर्चा” करनी चाहिए। येचुरी ने एक समाचार रिपोर्ट को उद्धृत करते हुए कहा, “बेरोजगारी की दर आजाद भारत में सबसे बुरी अवस्था में है।” उन्होंने ट्वीट किया, “मोदी को नौकरी पर चर्चा करनी चाहिए और उन्होंने नोटबंदी तथा बुरी तैयारी के साथ लागू की गई जीएसटी जैसी अपनी नीतियों के जरिए तैयार लाखों बेरोजगारों के ‘मन की बात’ सुननी चाहिए।”