सीतारमण के दैवीय घटना वाले बयान पर सीताराम येचुरी का पलटवार, कहा- राज्य सरकारें क्यों लें कर्ज?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2020

नयी दिल्ली। माकपा ने जीएसटी राजस्व की कमी के मामले पर शुक्रवार को केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि सरकार उद्योगपतियों से मिलीभगत, नाकाम नीतियों और कठोर रवैये से अर्थव्यवस्था को बर्बाद करके भगवान को कोस रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी परिषद की 41वीं बैठक के बाद पत्रकारों से कहा था कि अर्थव्यवस्था कोविड-19 महामारी से प्रभावित हुई है, जो कि एक दैवीय घटना है और इससे चालू वित्त वर्ष में इसमें संकुचन आएगा। सीतारमण के बयान पर माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि यदि आवश्यक हो तो केन्द्र सरकार कर्ज लेकर राज्यों के बकाए का भुगतान करे। राज्य सरकारें कर्ज क्यों लें? क्या इसे सहकारी संघवाद कहते हैं? भारतीय अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने के बाद राज्यों को लूटा जा रहा है। दैवीय कारण बताकर? 

प्रमुख खबरें

शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों को प्रिय भोग लगाने से दूर होंगी परेशानियां, मिलेगी सुख-समृद्धि

Fusion CX IPO: कंपनी ने तय किया 275-289 रुपये का Price Band, 14 अक्टूबर से बोली

Himanta Biswa Sarma ने Ratan Tata को दी श्रद्धांजलि, असम में स्वास्थ्य क्रांति को सराहा

Kerala High Court का निर्देश: अदालतों और आयोगों को समय पर जरूरी बुनियादी ढांचा दे राज्य सरकार