Financial crimes से निपटने के लिए वैश्विक संरचना को मजबूत करने पर सीतारमण का जोर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2023

गांधीनगर। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को वित्तीय अपराधों, धन शोधन से निपटने और क्रिप्टो मुद्राओं सहित विभिन्न परिसंपत्ति वर्गों के बारे में जानकारी साझा करने के लिए वैश्विक ढांचे को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कर चोरी, भ्रष्टाचार और धन शोधन से निपटने पर जी20 की उच्च स्तरीय कर संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भरोसा जताया कि जी20 कानून प्रवर्तन क्षमता को बढ़ाने में विभिन्न देशों की सहायता जारी रखेगा। सीतारमण ने कहा कि जी20 की अध्यक्षता के तहत भारत ने ओईसीडी के सहयोग से दक्षिण एशियाई क्षेत्र में कर और वित्तीय अपराध जांच की क्षमता विकसित करने का बीड़ा उठाया है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court Hijab Verdict | हिजाब इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं, स्कूल में स्कार्फ पहनने की याचिका खारिज, कोर्ट का बड़ा फैसला

Gurmeet Ram Rahim 21 दिन की Furlough पर रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया

Karnataka ने Amazon और Swiggy Instamart के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए, धतूरा बेचने पर रोक

Colombo Test Match India vs Sri Lanka | कोलंबो में भारत का दबदबा जारी, दूसरे दिन श्रीलंका को बैकफुट पर धकेला