इस बड़े कमरे में बैठ पुतिन ने लिया मोदी का नाम, अचानक सब हैरान!

By अभिनय आकाश | Jun 05, 2026

रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन ने इस बड़े हॉल में बैठकर भारत और पीएम मोदी को लेकर जो बयान दिया है वो अपने आप में बहुत कुछ कहता है। यह बयान भले ही इस हॉल में दिया गया हो लेकिन इसकी आवाज अब पूरी दुनिया में गूंज रही है। भारत में कांग्रेस पार्टी और विपक्षी दल ये बयान सुनकर बेचैन हो जाएंगे। कुछ घंटों पहले ही राहुल गांधी ने कहा था कि भारत में एक बड़ी आर्थिक सुनामी आने वाली है। अब आप इसे संयोग ही कहिए कि रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन ने ही राहुल गांधी के दावों को मिट्टी में मिला दिया है।  हॉल में बैठी दुनिया की बड़ी-बड़ी न्यूज़ एजेंसियां जिनमें भारत की पीटीआई भी शामिल थी। इन सभी को जवाब देते हुए पुतिन ने कहा कि यहां आए सभी लोगों को एक बात पता होनी चाहिए। वो बात यह है कि भारत इस वक्त दुनिया की लीडिंग इकॉनमीज में से एक है। 

इसे भी पढ़ें: Putin ने 30 साल बाद जगाया रूस का 'दैत्य', अमेरिका के 3 डिस्ट्रायर निगलने में सक्षम

भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और इस समय प्रभावशाली आर्थिक वृद्धि दर प्रदर्शित कर रहा है।’’ उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 100 अरब अमेरिकी डॉलर के स्तर तक पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि रूस को भारत पर पश्चिमी देशों के उस दबाव का कोई नकारात्मक प्रभाव दिखाई नहीं दिया है, जिसके तहत नयी दिल्ली से रूस के साथ अपने संबंध सीमित करने को कहा जा रहा है। उनका मानना है कि ऐसी रणनीतियां अंततः उल्टा असर डालेंगी। पुतिन ने कहा कि सभी को समझ आ गया है कि दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश भारत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर दबाव डालना अंतरराष्ट्रीय संबंधों और द्विपक्षीय संबंधों के लिए हानिकारक है। यह दबाव कहीं से भी आए, इससे फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि हमें इसका कोई नकारात्मक परिणाम नहीं दिखा।’’ रूसी राष्ट्रपति की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब कुछ पश्चिमी देशों में भारत-रूस संबंधों को लेकर असहजता बढ़ी है। अमेरिका लगातार भारत से रूसी कच्चे तेल की खरीद कम करने का आग्रह करता रहा है।  

प्रमुख खबरें

France Social Media Ban: 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, President Macron का ऐतिहासिक फैसला

US-China Relations में सुधार की उम्मीद: Marco Rubio बोले- Xi Jinping की यात्रा से सुलझेंगे आपसी मतभेद

David Warner ने Drink Driving Case में स्वीकार किया अपना जुर्म, 18 August को कोर्ट सुनाएगी अंतिम सजा

Hanuma Vihari ने Shubman Gill की Captaincy पर उठाए सवाल, Kuldeep Yadav को बाहर रखना बताया बड़ी गलती