Bangladesh के हालात चिंताजनक, Assam को सतर्क रहना होगा: CM Himanta Biswa Sarma की चेतावनी

By अंकित सिंह | Jan 06, 2026

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि बांग्लादेश में हाल के घटनाक्रम असम के लिए चिंता का विषय हैं। मंगलवार को मीडियाकर्मियों से बात करते हुए सरमा ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं और इसका असर असम पर भी पड़ सकता है। सरमा ने सभी से सतर्क रहने की अपील की और साथ ही स्थिति पर गहन नजर रखने की आवश्यकता बताई। सरमा ने कहा कि हमें सतर्क रहना होगा और बांग्लादेश में हिंदू समाज में आशा की किरण भी जगानी होगी।

इसे भी पढ़ें: 'Slim और Trim बाल रखो', Assam के CM Himanta Biswa Sarma की बच्चों को सलाह, X पर Video Hit

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि असम के कछार जिले में मादक पदार्थ के पांच संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और दो करोड़ रुपये की नशीली दवाएं बरामद की गई हैं। शर्मा ने बताया कि उन्होंने कहा कि जब्त की गई नशीली दवाएं जिले में दो अलग-अलग वाहनों से बरामद की गई हैं। मुख्यमंत्री ने सोमवार रात सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, कछार पुलिस ने सुनाबारीघाट बाईपास पर दो वाहनों को रोककर तलाशी ली और दो करोड़ रुपये मूल्य की 406 ग्राम हेरोइन जब्त की। इस कार्रवाई में पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा, तेज रफ्तार से वाहन चलाना, कम समय में अधिक दूरी तय करना... असम में मादक पदार्थ के रास्ते दूर तक नहीं जाते, यहीं खत्म हो जाते हैं! असम पुलिस को सलाम...।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त