कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कुछ लोगों ने भय का वातावरण बनाने की चेष्टा की- CM योगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुये कहा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर की शुरूआत में कुछ लोगों ने जनता और स्वास्थ्यकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के बजाये भय का वातावरण पैदा करने की शरारतपूर्ण चेष्टा की और उसका परिणाम है कि अफरातफरी के हालात बने, हर व्यक्ति ऑक्सीजन, रेमडेसिविर के लिये दौड़ पड़ा और अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गयी।

इसे भी पढ़ें: बंगाल के मंत्री फिरहाद हाकिम, सुब्रत मुखर्जी और MLA मदन मित्रा को CBI ने हिरासत में लिया

आदित्यनाथ ने कहा, जब जनता से संबंध बढ़ाना चाहिये था, मनोबल को बढ़ाना चाहिये था, अपने स्वास्थ्य कर्मियों के मनोबल को बढ़ाने की आवश्यकता थी उस समय कुछ लोगों ने जानबूझकर उनके मनोबल को गिराने, भय का वातावरण पैदा करने की शरारतपूर्ण चेष्टा की और उसका परिणाम है कि स्थिति अफरातफरी वाली बनी। एक समय अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गयी लेकिन ईश्वर की कृपा से, सभी लोगों के सहयोग से स्थिति नियंत्रण में की गयी और आज स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

इसे भी पढ़ें: सरकार की विनाशकारी टीकाकरण नीति देश में कोरोना की तीसरी लहर ले आएगी: राहुल गांधी

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उपचाराधीन मामले लगातार कम हो रहे हैं। प्रदेश में अब तक साढ़े चार करोड़ नमूनों के परीक्षण किये जा चुके है, प्रदेश में अब तक डेढ़ करोड़ लोगों को टीका लगाया जा चुका है और 18 से 44 साल के लोगों को टीका लगाने का काम भी आरंभ किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में ब्लैक फंगस के मामले सामने आ रहे हैं और इसके मरीजों के उपचार की व्यवस्था हर जनपद में हो सके इसके लिए राज्य सरकार पूरी तत्परता से कार्य कर रही है।

प्रमुख खबरें

सावन में नेपाल को सुलगाने वाले कौन, जल उठा पूरा देश! भारत की सीमा पर हाई अलर्ट

Cancer research: आनुवंशिकी और डीएनए क्षति से तय होता है फेफड़ों के कैंसर का जोखिम

West Bengal के बर्धमान से गिरफ्तार हुआ Jaish-e-Mohammed का संदिग्ध आतंकी हामिद मंडल

Cauvery विवाद पर Supreme Court जाएगी तमिलनाडु सरकार, कानून मंत्री ने दी जानकारी