दिल्ली हिंसा मामले में बोले राजनाथ सिंह, अब सामान्य हो रही है स्थिति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2020

बेंगलुरु। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि हिंसा प्रभावित दिल्ली में अब हालात सामान्य हो रहे हैं। यहां हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के एक कार्यक्रम से हटकर पत्रकारों से सिंह ने कहा, ‘‘दिल्ली में स्थिति अब सामान्य हो रही है।’’ विवादित नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के बाद राष्ट्रीय राजधानी में दंगों में मरने वालों की संख्या में हुए इजाफे को लेकर सिंह से सवाल पूछा गया था।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल ने किया मुआवजे का ऐलान, कहा- हिंसा में AAP पार्षद शामिल हो तो मिले दोगुनी सजा

रक्षा मंत्री ने हालांकि दिल्ली में सामान्य हालात बहाल करने के लिए सेना बुलाए जाने की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मांग पर पूछे गए सवाल का जवाब नहीं दिया। केजरीवाल ने बुधवार को कहा था कि तमाम प्रयासों के बावजूद उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा पर पुलिस नियंत्रण नहीं कर पा रही है इसलिए अब सेना को बुलाया जाना चाहिए। दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा में मरने वालों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 34 हो गई है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Olympic Ice Hockey में Team Canada का तूफान, France को 10-2 से रौंदकर मचाया तहलका।

IND vs PAK मैच में हार का डर? बीच में ही स्टेडियम छोड़कर निकले PCB चीफ Mohsin Naqvi

T20 World Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तान में गुस्सा, प्रशंसकों ने टीम पर उठाए सवाल

IND vs PAK: महामुकाबला बना एकतरफा, Team India ने Pakistan को 61 रन से धोकर 8-1 की बढ़त बनाई।