लोकसभा चुनाव से पहले देश में भाजपा के लिए स्थिति अनुकूल नहीं है: शरद पवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2024

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के संस्थापक शरद पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले देश में राजनीतिक स्थिति भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए अनुकूल नहीं है। उन्होंने भाजपा के 400 से अधिक सीट जीतने संबंधी दावे को खारिज करते हुए कहा कि वह कई राज्यों में सत्ता से बाहर है। पश्चिमी महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के शिरडी में आयोजित पार्टी के एक सम्मेलन में राकांपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2014 में केंद्र में सत्ता संभालने के बाद, भाजपा ने कई कार्यक्रमों की घोषणा की और कई आश्वासन दिए, लेकिन उन्हें लागू नहीं किया और लोगों को ‘‘धोखा’’ दिया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोगों को अब इसका एहसास होने लगा है।

उन्होंने कहा कि मोदी ने आश्वासन दिया था कि 2024-25 तक भारत पांच हजार अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जायेगा, लेकिन यह उसका 50 प्रतिशत भी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ ‘‘गारंटी’’ देते हैं। पवार ने कहा, ‘‘लेकिन गारंटी पूरी नहीं की गई। ऐसा कई बार देखा गया है।’’ उन्होंने कहा कि बेरोजगारी के कारण युवा पीढ़ी परेशान है और उन्होंने 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में हुई चूक की उस घटना का हवाला दिया, जिसमें कुछ लोगों का एक समूह शामिल था। उन्होंने कहा, ‘‘जब हमारे सांसदों ने जानना चाहा कि उनकी (सुरक्षा में हुई चूक की घटना में शामिल लोगों की) क्या मांग है और उन्होंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से बयान देने के लिए दबाव डाला, तो विपक्षी सदस्यों को निलंबित कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

इक्विटी निवेशकों को बड़ा झटका! सरकार ने LTCG टैक्स हटाने की संभावना से किया साफ इनकार, बजट से पहले उम्मीदें टूटीं

Arjun Kapoor को डेट कर रही हैं Sahiba Bali? लॉर्ड्स में साथ दिखने पर उड़ी थीं अफवाहें, एक्ट्रेस ने मजेदार पोस्ट से तोड़ी चुप्पी

CJP का दावा, पुलिस ने अभिजीत दिपके को हिरासत में लिया, सौरव दास ने बताया नड्डा से मुलाकात में क्या हुआ

सितंबर 2026 से एक साथ शुरू होंगे Bigg Boss के 6 भाषा वर्जन, सलमान खान, सेतुपति और मोहनलाल के साथ अब सौरव गांगुली भी संभालेंगे कमान