लगातार बारिश से गंगानगर शहर में स्थिति बिगड़ी, मदद के लिए सेना पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2022

जयपुर। राजस्थान के सीमावर्ती गंगानगर शहर में लगातार तीन दिन से जारी भारी बारिश के कारण ज्यादातर हिस्सों में जलभराव हो गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि गंगानगर में लगातार तीन दिन से भारी बारिश से पैदा हुई जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने सेना की मदद मांगी थी और सेना के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने बताया कि सेना के अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह हालात का जायजा लिया। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में गंगानगर तहसील में 260 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़ें: खूबसूरत वादियों में हाथों में हाथ डाले दिखे IAS अतहर आमिर और महरीन काजी, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

प्रशासन ने लोगों से कहा है कि वे बिजली के खंभों से दूर रहें तथा धैर्य बनाये रखें। मौसम विभाग के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में गंगानगर के साथ-साथ उदयपुर, सिरोही, राजसमंद, प्रतापगढ़, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, अलवर, डूंगरपुर और जैसलमेर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश और एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है। विभाग के अनुसार इस दौरान सबसे अधिक बारिश गंगानगर तहसील में 260 मिलीमीटर और खेरवाड़ा, उदयपुर में 120 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटे में राज्य में भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक