MP के Seoni में तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 09, 2026

सिवनी (मध्यप्रदेश), नौ नवंबर मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में सोमवार तड़के एक सुनार के तीन मंजिला मकान में आग लगने से परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दिवाली के अगले दिन तड़के करीब चार से साढ़े चार बजे के बीच छपारा कस्बे के महावीर वार्ड में जैन मंदिर के पास स्थित सुनार कुंदन लाल सोनी के मकान में आग लग गई।

अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) अपूर्वा भलावी ने घटनास्थल से फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आग लगने के समय मकान में परिवार के 10 सदस्य मौजूद थे जिनमें से छह की मौत हो गई, जबकि चार लोगों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों और बचाव दल ने बाद में आग पर काबू पा लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान कुंदन लाल सोनी (75), उनकी पत्नी राजकुमारी सोनी (65), ऋतु सोनी (42), स्मृति सोनी (40), सूर्या सोनी (45) और आदित्य सोनी (16) के रूप में हुई है।

मृतकों में तीन महिलाएं और एक नाबालिग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

प्रमुख खबरें

Indian Sailors Evacuated Yemen | यमन में दो हफ्तों से फंसे 19 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, स्वदेश वापसी की प्रक्रिया शुरू

White House में कतर के PM से मिलेंगे Donald Trump, ईरान से तनाव के बीच अहम बैठक

US Dollar के मुकाबले Rupee सात महीने के उच्चतम स्तर 93.70 पर पहुंचा

तीसरे ODI से पहले बैटिंग कोच Sitanshu Kotak ने KL Rahul के संयम और खेल की जमकर तारीफ की