By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2025
ओडिशा के केन्द्रपाड़ा जिले में भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान के निकट एक गांव के तालाब में भटक कर आई छह फुट लंबी मादामगरमच्छ को रविवार को बचा लिया गया और जंगल में छोड़ दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मगरमच्छ दो सप्ताह से अधिक समय से एंदालापुर गांव में घूम रही थी। स्थानीय लोगों ने वन अधिकारियों को इसकी सूचना दी जिन्होंने बाद में इसे तालाब से सुरक्षित निकाला।
राष्ट्रीय उद्यान के वन रेंज अधिकारी चित्तरंजन बेउरा ने कहा, ‘‘वन अधिकारियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे जाल और रस्सी से पकड़ने में सफलता पाई। बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया। इस सरीसृप ने मनुष्यों या पालतू जानवरों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।’’ भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान में खारे पानी के 1,826 मगरमच्छ हैं।