Agra–Lucknow Expressway Accident | उत्तर प्रदेश में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार और ट्रक में भिड़ंत, 5 डॉक्टरों समेत छह की मौत

By रेनू तिवारी | Nov 27, 2024

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक दुखद घटना में कार और ट्रक में टक्कर होने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़कर ट्रक से जा टकराई। जानकारी के अनुसार, मरने वाले छह लोगों में से पांच पेशे से डॉक्टर थे। पीड़ित सैफई मेडिकल कॉलेज से जुड़े थे और लखनऊ से सैफई लौट रहे थे।

इसे भी पढ़ें: झारखंड: लातेहार में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो माओवादी गिरफ्तार किए

पुलिस ने क्या कहा?

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में पांच डॉक्टरों समेत छह लोगों की मौत हो गई। जयवीर सिंह नामक एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है और शवों को शवगृह भेज दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Cancer Treatment में Game Changer बनेगी China की यह दवा? Lung Cancer का खतरा 34% कम हुआ

IPL 2026: 15 साल के Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में जीती Orange Cap

US-Iran Nuclear Deal पर फिर लगा ब्रेक, तेहरान बोला- अपने हितों से समझौता नहीं करेंगे।

Mumbai Indians में कप्तानी पर संकट, Hardik Pandya की होगी छुट्टी, Tilak Varma को मिलेगी कमान