नागपुर के निकट कारखाने में हुए विस्फोट में छह लोगों की मौत, तीन घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2024

नागपुर। महाराष्ट्र में नागपुर शहर के निकट विस्फोटक बनाने वाले एक कारखाने में बृहस्पतिवार अपराह्न हुए विस्फोट में पांच महिलाओं समेत छह श्रमिकों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना नागपुर से लगभग 25 किलोमीटर दूर हिंगना पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत धमना गांव में चामुंडी एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड में हुई। 

नागपुर के पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंघल ने बताया कि कुल नौ घायलों को शहर के दो निजी अस्पतालों में लाया गया। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि इनमें से पांच महिलाओं और एक पुरुष की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस समय विस्फोट हुआ तबज्यादातर श्रमिक विस्फोटक सामग्री पैक कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित

NDMC दिल्ली के तीन प्रमुख पार्कों में शुरू करेगी पांच प्रकृति कैफे, मिली मंजूरी

मनीला में Quad Summit: वैश्विक तनाव के बीच शांति और स्थिरता की जरूरत, PM Modi ने दिया जोर