अल पासो गोलीबारी में मारे गए लोगों में 6 मेक्सिको के नागरिक: मेक्सिको राष्ट्रपति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2019

मेक्सिको सिटी/वॉशिंगटन। मेक्सिको के राष्ट्रपति एंद्रेस मैनुएल लोपेज ओब्रादोर ने रविवार को कहा कि अमेरिका के अल पासो शहर में हुई गोलीबारी में मारे गए 20 लोगों में से छह मेक्सिको के नागरिक थे। गोलीबारी की घटना के एक दिन बाद मिकोआकैन शहर में एक कार्यक्रम के दौरान ओब्रादोर ने कहा कि दुर्भाग्यवश इसकी पुष्टि हो गई है कि मृतकों में छह मेक्सिको के नागरिक थे।

वहीं दूसरी ओर वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में घृणा के लिए कोई जगह नहीं है। हिंसा के लिए मानसिक बीमारियों को दोषी ठहराते हुए ट्रंप ने रविवार को कहा कि हमारे देश में घृणा के लिए कोई जगह नहीं है।

इसे भी पढ़ें: गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं से दहला अमेरिका, हमलावर सहित 30 लोगों की मौत

न्यू जर्सी में ट्रंप ने कहा कि हमें इसे रोकना होगा। हमोर देश में यह वर्षों से चल रहा है। गौरतलब है कि अमेरिका में दो जगह पर हुई गोलीबारी में 29 लोग मारे गए हैं।

 

प्रमुख खबरें

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला

Apple ने भारत में कमाई का बनाया नया रिकॉर्ड, CEO टिम कुक बोले- प्रदर्शन से बहुत खुश हूं

MI vs KKR IPL 2024: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता के बीच भिड़ंत, यहां देखें प्लेइंग 11