मणिपुर के तीन जिलों से छह उग्रवादी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2025

मणिपुर के विभिन्न जिलों से सुरक्षाबलों ने पांच प्रतिबंधित संगठनों के छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पिछले दो दिन में बिष्णुपुर, इंफाल पश्चिम और थौबल जिलों में अलग-अलग अभियानों में उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया।

प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (ताइबांगनगांबा) की एक सक्रिय महिला सदस्य को शुक्रवार को इंफाल पश्चिम के चिंगमेइरोंग से गिरफ्तार किया गया, जबकि केसीपी (एमएफएल) के एक सदस्य को जिले के हाओबाम मारक स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित केसीपी (अपुनबा) के दो सक्रिय सदस्यों को शनिवार को इंफाल पश्चिम जिले के फयेंग से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, सुरक्षाबलों ने शनिवार को थौबल के समाराम ममांग से प्रतिबंधित कांगलेई यावोल कन्ना लूप के एक सदस्य और इंफाल पश्चिम के थांगटेक से पीआरईपीएके (पीआरओ) के एक सक्रिय कैडर को गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

सोशल मीडिया बैन से वीजा जांच तक: बदलती वैश्विक नीतियां और बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव

MGNREGA की जगह नया ग्रामीण रोजगार कानून, VB-G RAM G विधेयक संसद में पेश होने की तैयारी

ICICI Prudential AMC IPO को ज़बरदस्त रिस्पॉन्स, दूसरे ही दिन फुल सब्सक्राइब हुआ

थोक महंगाई में नरमी के संकेत, नवंबर में थोक मूल्य सूचकांक - 0.32 प्रतिशत पर पहुंची