Manipur में जबरन वसूली में संलिप्तता के आरोप में छह उग्रवादी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2025

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने जबरन वसूली गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, सभी गिरफ्तारियां शनिवार को की गईं। इंफाल पूर्वी जिले के मोइरांगकम्पु साजेब माखा लेइकाई इलाके से यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (कोइरेंग) की दो सक्रिय महिला सदस्यों को पकड़ा गया। उनकी पहचान ताखेल्लामबम सनथोई चानू (19) और कोंगब्रैलतपम रमेशोरी देवी (19) के रूप में हुई है।

सुरक्षा बलों ने इंफाल पश्चिम जिले के काइंचीपुर इलाके से प्रेपक (प्रो) के दो सक्रिय सदस्यों को भी गिरफ्तार किया। उनकी पहचान क्षेत्रीमयुम अभिनाष सिंह (21) और राजकुमार डैनियल सिंह (31) के रूप में हुई है। उनके कब्जे से हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं।

इसके अलावा, इंफाल पश्चिम जिले के लामफेल सुपर मार्केट से यूएनएलएफ(पी) के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया गया, जबकि बिष्णुपुर जिले के कुंबी में उसके आवास से प्रेपक (प्रो) से जुड़े एक उग्रवादी को पकड़ा गया।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

India-US Trade Deal मार्च तक संभव, घटेंगे Tariff, भारतीय निर्यातकों को मिलेगी बड़ी राहत

Super 8 पक्का! Hardik-Ishan ने Namibia को धोया, पर Middle Order Collapse ने बढ़ाई Captain की मुश्किल

FIH Pro League Hockey: बेल्जियम के आगे पस्त हुई Team India, राउरकेला में 1-3 से मिली करारी हार

Abhishek Sharma की वापसी, पर Namibia के खिलाफ खेलना मुश्किल, Pakistan मैच पर नजरें