मिर्जापुर में कार्तिक पूर्णिमा से लौट रही 6 महिलाओं की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत, लापरवाही या मजबूरी?

By रेनू तिवारी | Nov 05, 2025

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में चुनाव रेलवे स्टेशन पर बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से छह महिलाओं की मौत हो गई। रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दुर्घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई जब यात्री चौपन एक्सप्रेस ट्रेन से पटरी वाली तरफ उतर गए। उन्होंने कहा कि इस दौरान वे सामने से आ रही नेताजी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए।

मृतकों की पहचान सविता (28), साधना (16), शिव कुमारी (12), अंजू देवी (20), सुशीला देवी (60) और कलावती (50) के रूप में हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ितों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। राष्ट्रीय और राज्य आपदा मोचन बलों को दुर्घटनास्थल पर पहुंचने का आदेश दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: माफिया को सबक, गरीबों को छत! योगी ने मुख्तार अंसारी की जमीन पर बनवाए घर, 72 फ्लैट गरीबों को सौंपे

 

केंद्रीय मंत्री और मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ने ‘एक्स’ पर एक संदेश में अपना दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, मिर्जापुर संसदीय क्षेत्र के चुनार रेलवे स्टेशन पर आज हुई हृदय विदारक घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है। जिला अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने, राहत कार्यों में तेज़ी लाने और घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सांसद ने कहा, दुख की इस घड़ी में, मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प