हिमाचल के चंबा में कार के खाई में गिरने से छह लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2025

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक कार के 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोगों समेत छह व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जब कार खाई में गिरी, उस समय परिवार के लोग अपने घर से लगभग एक किलोमीटर दूर थे। चीख-पुकार सुनते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को तुरंत सूचित कर बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस ने बताया कि हादसे में शिक्षक राजेश, उसकी पत्नी हंसो (36), उसके बेटा दीपक (15), बेटी आरती (17), रिश्तेदार हेमराज और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। इस व्यक्ति को परिवार ने अपनी कार में ‘लिफ्ट’ दी थी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुई और शवों को निकालने में करीब छह घंटे लगे। उसने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Beijing में सीमा विवाद पर Ajit Doval और Wang Yi की बैठक, Peace बहाली के लिए हुआ गहन मंथन

Tamil Nadu Assembly में छिड़ा सियासी संग्राम, Parandur Airport Project पर TVK और DMK में तीखी जुबानी जंग

Hemp Hearts: छोटे बीजों में छिपा बड़ा पोषण, जानें वजन घटाने और हेल्थ के लिए कैसे है ये फायदेमंद

Asian Games: 5 टेनिस खिलाड़ी चयन मानदंड पूरे नहीं कर पाए, SAI सूत्र ने दी जानकारी