ब्राजील में दर्दनाक हादसा, अचानक झील में चट्टान टूटकर गिरने से छह लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2022

ब्रासीलिया। ब्राजील की एक झील में शनिवार को चट्टान का एक हिस्सा टूटकर नौकाओं पर गिरने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। मिनस गेरैस राज्य दमकल विभाग के कमांडर एड्गार्ड एस्तेवो ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और कम से कम 20 अन्य लोगों के लापता होने की आशंका है।

इसे भी पढ़ें: रिलायंस ने न्यूयॉर्क के लग्जरी होटल मैंडारिन ओरिएंटल का 9.81 करोड़ डॉलर में किया अधिग्रहण

अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 32 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से अधिकतर लोगों को शनिवार शाम को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। घटना के वीडियो में दिख रहा है कि फर्नास लेक पर लोग नौका सवारी का आनंद ले रहे थे, तभी चट्टान का एक हिस्सा टूटकर नौकाओं के ऊपर गिर गया। एस्तेवो ने बताया कि यह हादसा साओ जोस डा बारा और कैपिटलियो कस्बों के बीच हुआ।

प्रमुख खबरें

BJP की विचारधारा खत्म, आठ महीनों में दिखेगा असर: राहुल गांधी

इस्तीफे के बाद पद से हटाने की कार्यवाही का कोई संवैधानिक आधार नहीं: Justice Yashwant Varma

Amit Shah बोले: लश्कर आतंकी लतीफ भट के खात्मे के साथ Kashmir 35 साल बाद स्थानीय आतंकियों से मुक्त

Assam में Army Driver का चालान काटने और दुर्व्यवहार करने पर MVI ड्यूटी से हटाई गईं